October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त रायगढ़ रोड पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का दल, कई गांवों में अलर्ट , गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, खरसिया चौकी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार आराध्याशक्ति गरबा परिवार रायगढ़ 2026: पारंपरिक अंदाज में होगा भव्य गरबा महोत्सव आज से प्रारंभ

राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के चर्चित राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के जिला झारसुगुडा जेल से लाकर घटनास्थल पर घटना का रिक्रिएशन कराया, जहां उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। मामले में उसके तीन साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
31 जुलाई को जूटमिल थाना अंतर्गत राधिका रेसिडेंसी निवासी नितिन अग्रवाल पिता किशन अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष, मकान नंबर 108) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30-31 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान का कुंडा तोड़कर भीतर रखे गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर सोने की पुरानी चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, हार, झुमका, एक सोने का बिरकिट, चांदी के पायल, सिक्के और 4 लाख नगद सहित लाखों के सामान ले उड़े थे। इस पर थाना जूटमिल में धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरोह ने झारसुगुड़ा (ओडिशा) में भी चोरी की वारदात की है। इस पर झारसुगुड़ा पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कन्हैया पलासिया पिता गुरजीवा पलासिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बागोली, पोस्ट नरवाली, थाना टांडा, जिला धार (मध्यप्रदेश) को 26 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था। वह वर्तमान में जिला जेल झारसुगुड़ा में निरुद्ध था।
जूटमिल पुलिस ने माननीय जिला न्यायालय झारसुगुड़ा से अनुमति लेकर आरोपी को दो दिन की पुलिस एस्कॉर्ट टीम की निगरानी में रायगढ़ लाया। पूछताछ में कन्हैया पलासिया ने राधिका रेसिडेंसी में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से मौके पर घटना का रिक्रिएशन कराया और औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। थाना जूटमिल की टीम अब चोरी में शामिल आरोपी के तीन अन्य फरार साथियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी, बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?