October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त रायगढ़ रोड पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का दल, कई गांवों में अलर्ट , गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, खरसिया चौकी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार आराध्याशक्ति गरबा परिवार रायगढ़ 2026: पारंपरिक अंदाज में होगा भव्य गरबा महोत्सव आज से प्रारंभ

नशीला दवा खपाने घुम रहा युवक पकडाया, पुलिस ने 1008 कैप्सुल किया जब्त, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

रायगढ़। मुखबिर की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने नशीला दवा खपाने की फिराक में घुम रहे बाईक सवार एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से हजारों रूपये का कैप्सुल बरामद किया है।
मिली जानकारी अनुसार घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक काले रंग की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (क्र. सीजी-13 एएक्स 6524) में अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल लेकर घरघोड़ा-लैलूंगा रोड की ओर बिक्री करने जा रहा है। कैप्सूलों को उसने एक सफेद झोले में भरकर मोटर साइकिल के हेडलाइट में लटकाया हुआ था। इस सूचना पर कुमार गौरव साहू ने पुलिस टीम के साथ नाकेबंदी की। कुछ देर बाद रायगढ़ रोड की ओर से वही मोटर साइकल आती दिखाई दी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस के विधिवत पूछताछ व तलाशी में आरोपी से 126 स्ट्रीप, प्रत्येक में 08 कैप्सूल कुल 1008 प्रतिबंधित कैप्सूल SPASMO -PROXYVON PLUS जब्त किया गया। जिनकी कीमत 11,188 आंकी गई है। आरोपी खिलावन दास महंत (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम डोकरबुड़ा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ को नशीली कैप्सूल अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। उसके पास से कैप्सूल ले जाने में प्रयुक्त काला हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल भी जप्त की गई जिसकी कीमत 3000 बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी, बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?