June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड समेत 03 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा। सुकमा जिले के भेज्जी–चिंतागुफा के बीच स्थित तुमालपाड़ जंगल में रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है। मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं, जिनमें वह कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा भी शामिल है, जिसे कोंटा के पास हुए IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव की शहादत का मास्टरमाइंड माना जाता था। देवा पर कई निर्दोष ग्रामीणों की हत्या और बड़े हमलों की साजिशों का भी रिकॉर्ड था। पुलिस ने उस पर पाँच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
DRG को इलाके में माओवादियों के सक्रिय होने की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घने जंगल और कठिन पहाड़ी इलाके में चली रुक-रुककर फायरिंग में दो महिला माओवादी — पोड़ियम गंगी, CNM कमांडर, और सोड़ी गंगी, किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य — भी ढेर हुईं। दोनों पर पाँच-पाँच लाख रुपये का इनाम था और दोनों कई नक्सली वारदातों में शामिल रही हैं।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने .303 रायफल, BGL लॉन्चर और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण के अनुसार, मारे गए उग्रवादी एक बड़े हमले की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर इसे विफल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि माड़वी देवा की मौत से कोंटा–किष्टाराम बेल्ट में माओवादियों की मिलिट्री गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।
बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि वर्ष 2025 में अब तक 233 माओवादी ढेर किए जा चुके हैं और संगठन अंतिम दौर में पहुंच चुका है। उन्होंने साफ कहा कि अब हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटना ही माओवादी कैडरों का एकमात्र विकल्प है। घटना के बाद DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF की टीमें पूरे इलाके में विस्तृत सर्चिंग कर रही हैं। ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?