October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त रायगढ़ रोड पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का दल, कई गांवों में अलर्ट , गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, खरसिया चौकी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार आराध्याशक्ति गरबा परिवार रायगढ़ 2026: पारंपरिक अंदाज में होगा भव्य गरबा महोत्सव आज से प्रारंभ

प्रगति इंटरप्राइजेज और प्राची मेडिकोज एजेंसी में शटर उठाकर लाखों की चोरी

रायगढ़. रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने शहर के गांधी गंज में स्थित दो बड़े मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने यहां के प्रगति इंटरप्राइजेज और प्राची मेडिकोज का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और तकरीबन 2 लाख रूपये कैश पर हाथ साफ कर दिया।
इस घटना का एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है जिसमें चार नकाबपोश नजर आ रहे हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ छानबीन में जुट गई है।शहर के चारों ओर सीसीटीवी का जाल बिछ चुका है बावजूद इसके चोरी की घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोर न सिर्फ वारदात को अंजाम दे रहे हैं बल्कि बड़ी आसानी से भागने में सफल भी हो रहे हैं। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात शहर के पॉश इलाकों में शुमार और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित गांधी गंज में एक साथ दो दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने पुलिस को मानों खुल्लम खुल्ला चुनौती ही दे दी है। दरअसल, बीती रात अज्ञात चोरों ने गांधी गंज स्थित प्रगति इंटरप्राइजेज और प्राची मेडिकोज स्टोर को अपना निशाना बनाया।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। एक सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि चोरों ने गांधी गंज में एक दो और दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की मगर वे नाकाम रहे। सोमवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंची और अपनी छानबीन शुरू कर दी है। घटना से संबंधित जो सीसीटीवी फूटेज सामने आया है, उसके अनुसार चोरों ने इस वारदात को चार बजे के आसपास अंजाम दिया और फिर बड़ी आसानी से वहां से फरार भी हो गये। फिलहाल पुलिस की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों के बारे में सुराग हाथ लग सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी, बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?