October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

सोहनपुर में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रेलर/हाइवा वाहन लोड फ्लाई ऐश समेत 6 करोड की संपत्ति किया जब्त

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने पर्यावरण के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम सोहनपुर में अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंप किए जाने के मामले का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 7 हाइवा और 2 ट्रेलर वाहनों को जप्त करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि प्लांट से निकली फ्लाई ऐश को बिना किसी वैधानिक अनुमति के ट्रेलर वाहनों के माध्यम से ग्राम सोहनपुर क्षेत्र में खुलेआम डंप किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और ग्रामीण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सूचना की तस्दीकी के बाद थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां ट्रेलर वाहन फ्लाई ऐश अनलोड करते पाए गए।
पुलिस द्वारा वाहन चालकों से पूछताछ की गई, किंतु वे फ्लाई ऐश परिवहन और डंपिंग से संबंधित कोई वैध अनुमति अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत मौके पर ही 9 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जप्त किया गया। जप्त किए गए वाहनों तथा उनमें लोड फ्लाई ऐश की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी द्वारा प्रकरण की विस्तृत जानकारी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु पर्यावरण विभाग को प्रेषित कर दी गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?