October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

अपनी सनातनी परंपरा का भी सम्मान कर लें टी एस सिंहदेव- अंशु टुटेजा, सेंटा क्लास विषय पर दिए बयान पर हर सनातनी को आपत्ति होगा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा दिए गए सेंटा क्लॉस संबंधी बयान पर भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा सोशल मीडिया आईटी सेल के जिला प्रभारी अंशु टुटेजा ने बयान जारी कर कहा कि “सेंटा क्लॉस बनने से किसी को व्यक्तिगत रूप से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अपने ही त्योहारों, संस्कृति और सनातन परंपराओं पर शर्म क्यों?”
अंशु टुटेजा ने कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी अन्य धर्म या परंपरा का अपमान नहीं किया, लेकिन आज उसी सहिष्णुता का उपयोग हमारी सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सम्मान सबका होना चाहिए, लेकिन आत्मसम्मान सबसे पहले है।
उन्होंने टी.एस. सिंहदेव के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से वोट बैंक की राजनीति करती आ रही है। “आप राजनीति करें, आपका सम्मान है, लेकिन इस तरह के बयान आपकी मानसिकता को दर्शाते हैं,” ऐसा कहना था टुटेजा का।
अंशु टुटेजा ने आगे कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का झुकाव हमेशा विदेशों की ओर रहा है और राहुल गांधी द्वारा विदेश जाकर भारत की आलोचना करना अब किसी से छुपा नहीं है।
उन्होंने दो टूक कहा कि “सनातन धर्म कोई पोशाक नहीं है जिसे सुविधा के अनुसार बदला जाए, यह एक जीवन पद्धति है जिसे करोड़ों लोग श्रद्धा और सम्मान के साथ मानते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सेंटा क्लॉस बनना आधुनिकता है, तो भगवान राम, कृष्ण, शिव और गुरु परंपरा को मानना असहिष्णुता क्यों कहा जाता है। अंत में अंशु टुटेजा ने कहा— “सेंटा क्लॉस बनने से दिक्कत नहीं, दिक्कत अपने धर्म पर शर्म करने से है।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?