June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई जारी, अवैध खनिज परिवहन पर कसा शिकंजा, रायगढ़ और धरमजयगढ़ क्षेत्र में सघन जांच, 11 वाहन जब्त, अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान

रायगढ़ । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 23 एवं 24 दिसंबर को रायगढ़ तथा धरमजयगढ़ क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान खनिज विभाग की टीम द्वारा एक हाईवा वाहन को अवैध रूप से खनिज चूनापत्थर का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा 10 ट्रैक्टर खनिज रेत तथा 1 ट्रैक्टर खनिज बोल्डर का अवैध परिवहन करते पाए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 11 वाहनों को जब्त कर रैरूमाखुर्द चौकी, थाना धरमजयगढ़ तथा कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

जिला खनिज अधिकारी सोनी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर जांच की कार्यवाही चल रही है। अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहन मालिकों एवं संबंधितों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्यवाही भी की जा रही है।
इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज अमले की सक्रिय भूमिका रही। विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने अवैध खनन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और शासन के नियमों के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?