October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

लैलूंगा इलाके में जंगली हाथियों का बढ़ता उत्पात, मकान को तोड़कर जमकर मचाया तांडव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों हाथियों का आतंक से प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हाथी रोजाना किसी न किसी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के आशियाने को तहस-नहस कर रहा है। बीती रात भी भकुर्रा इलाके में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक भकुर्रा क्षेत्र में जंगल से निकलकर आए लगभग 15 हाथियों के विशाल झुंड ने देर रात कहर बरपा दिया। हाथियों ने गांव के एक घर को बुरी तरह तोड़फोड़ करते हुए आसपास के हिस्सों में भी नुकसान पहुंचाया। अचानक हुए इस हमले से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड देर रात गांव में घुसा और लंबे समय तक उत्पात मचाता रहा। आवाज, गड़गड़ाहट और पेड़ों के टूटने की खड़खड़ाहट से पूरा भकुर्रा दहल उठा।
भकुर्रा, सगरपाली और गहिरा के जंगलों के आसपास अब भी यह हाथियों का दल मौजूद बताया जा रहा है, जिससे स्थिति और ज्यादा चिंताजनक हो गई है। लगातार हाथियों की हलचल से गांव में दहशत और भय का माहौल कायम है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं,
मामले की जानकारी मिलते ही लैलूंगा वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई है। विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में बाहर न निकलने और हाथियों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?