August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्काजाम, तहसीलदार की समझाइस के बाद खुला जाम!

रायगढ़। घरघोड़ा तहसील के ग्राम नवापारा टेंडा स्थित उपार्जन समिति में अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान की खरीदी नहीं किए जाने को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इसी मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने मंडी परिसर के सामने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए चक्का जाम से छालदृघरघोड़ा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन के साथ आवश्यक सेवाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
किसानों का कहना था कि अनावरी रिपोर्ट के आधार पर तय मात्रा से अधिक धान होने के बावजूद उनकी फसल खरीदी नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि वास्तविक पैदावार के अनुसार धान की खरीदी की जाए और मनमाने नियमों के कारण उनकी उपज को वापस लौटाने की स्थिति न बने।
और वहीं चक्का जाम की सूचना मिलते ही घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क पर बैठे किसानों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं तथा समिति प्रबंधन को निर्देश दिया कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए और किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए।
तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमों के दायरे में रहकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चली प्रशासन और किसानों के बीच चर्चा के बाद आपसी सहमति बनी, जिसके पश्चात किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। चक्का जाम खुलते ही छाल-घरघोड़ा मार्ग पर आवागमन पुनः बहाल हो गया और जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?