August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

जनआक्रोश के आगे जेपीएल भी झुका ,जनसुनवाई का आवेदन वापस लेने का लिया निर्णय

रायगढ़। जेपीएल द्वारा जनसुनवाई का आवेदन वापस लिए जाने की घोषणा के बाद तमनार में पिछले 17 दिनों से जनसुनवाई के विरोध में जारी धरने का मामला अब ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। जनसुनवाई निरस्त करने की दिशा में प्रशासन के आगे बढ़ने के बाद अब कंपनी प्रबंधन ने भी यु टर्न लेते हुए जनसुनवाई निरस्त करने की दिशा में जनाक्रोश को देखते हुए कदम बढ़ाये हैं।
रविवार को जहां गारे-पेलमा सेक्टर 1 कोल माइंस से प्रभावित 14 गांव के ग्रामीणों के बेमियादी धरना आंदोलन का आदर करते हुए कलेक्टर ने जनभावनाओं के अनुरूप जनसुनवाई निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी और अपनी ओर से अनुशंसा पत्र पर्यावरण मंत्रालय रायपुर के सचिव की ओर प्रेषित कर दिया था तो वहीं सोमवार की दोपहर जिंदल पॉवर लिमिटेड ने भी जन आंदोलन के सामने झुक गया। और जनसुनवाई के लिए दिये गये आवेदन को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। जेपीएल प्रबंधन ने कहा कि जब तक ग्रामवासी नहीं चाहेंगे, ये जनसुनवाई नहीं होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?