October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य से मेमू ट्रेन प्रभावित, बिलासपुर से आगे 21 दिन तक रहेगी रद्द महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, स्नैपचौट के जरिए हुई थी दोनों की पहचान, शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए

अब धरमजयगढ़ में कोल माइंस को लेकर तिखे विरोध की सुगबुगाहट, हजारों ग्रामीणों की रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के विरोध में पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश आज जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दिया। धरमजयगढ़ क्लब प्रांगण में हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए, जहां से जल,जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों को बचाने की बुलंद अपील के साथ विरोध की मशाल जलाई गई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को स्पष्ट शब्दों में रखा गया।
धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 52 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने नगर के बीचों-बीच विशाल रैली की शक्ल में अपने विरोध को दर्ज कराया। रैली में “कोल माइंस नहीं चाहिए”, “विकास के नाम पर विनाश बंद कीजिए” और “अडानी नहीं चाहिए” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जनसमूह का संदेश साफ थाकृविकास वही, जो प्रकृति और मानव जीवन दोनों के लिए सुरक्षित हो।
वहीं इस जलदृजंगलदृजमीन और वन्य प्राणी सुरक्षा आंदोलन में क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया भी कदम से कदम मिलाते नजर आए। उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए ग्रामीणों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली।
आखिरकार रैली का समापन क्लब मैदान में हुआ, जहां धरमजयगढ़ के एसडीएम ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन स्वीकार किया और उनकी मांगों पर उचित विचार का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने नगर के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी पर विश्वास जताते हुए उम्मीद बांधी कि उनकी आवाज इस बार अनसुनी नहीं होगी।
अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन वास्तव में ग्रामीणों और मजबूर किसानों के अधिकारों तथा पर्यावरण संरक्षण की बातों पर गंभीरता से ध्यान देता है, या फिर पूर्व की तरह यह जनआवाज भी फाइलों में दबकर रह जाती है। धरमजयगढ़ की जनता आज सजग है, और अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने को तैयार दिखाई दे रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?