April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

फ्रेंड्स कॉलोनी चोरी में पुलिस को 48 घंटे के भीतर मिली बड़ी सफलता, घर से चोरी तिजोरी बंद हालत में मिली, 27 तोला ज्वैलरी, कैश रिकवर

रायगढ़। फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में पुलिस को 48 घंटे के भीतर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आज सुबह पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सघन सर्च अभियान चलाया गया।
सर्च के दौरान न्यू अग्रोहा धाम भवन के पीछे झाड़ियों में चोरी गई तिजोरी बंद हालत में बरामद की गई। इसके बाद प्रार्थी आलोक अग्रवाल एवं उनके घरवालों की उपस्थिति में तिजोरी खुलवाकर विधि अनुसार पंचनामा कार्यवाही की गई, जिसमें तिजोरी में रखें शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि बरामद हुई है।
घटना के संबंध में दिनांक 29 दिसंबर को थाना कोतरारोड में गौरव अग्रवाल (आलोक अग्रवाल के बड़े भाई) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके भाई आलोक अग्रवाल, निवासी क्वार्टर 19 नंबर फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं, आलोक अग्रवाल निजी कार्य से दिनांक 27.12.2025 को रायपुर गए थे। 29 दिसंबर को दोपहर उनके घर की बाई (महिला) ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने और संदिग्ध स्थिति की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि बेडरूम की ग्रिल टूटी हुई थी, ताले टूटे थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया जाना प्रतीत हुआ।
कोतरारोड थाना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। घर स्वामी आलोक अग्रवाल द्वारा उनके घर से तिजोरी और अलमारी में रखें करीब 54 तोला सोना चांदी के आभूषण और कैश 2 लाख की चोरी होना बताया गया है।
वहीं घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी कोतरारोड मोहन भारद्वाज, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर आज सुबह चलाए गए सर्चिंग दौरान चोरी तिजोरी की बरामदगी में पुलिस को सफलता मिली है। बरामद तिजोरी से 27 तोला सोने के जेवरात लगभग 25 लाख रुपये एवं 64,000 रुपये नगद, कुल करीब 25.64 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस टीम चोरी गए अन्य सामानों की बरामदगी और आरोपियों की पतासाजी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
चोरी माल के पतासाजी, बरामदगी में थाना कोतरारोड प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, आरक्षक टिकेश्वर यादव, राजेश खांडे, चंद्रेश पांडे, चूड़ामणि गुप्ता और साइबर सेल के संपूर्ण स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?