August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

युवक की नृशंस हत्या, घर के आंगन में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला शव, पूरे गांव में सनसनी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव अंतर्गत लमरा टोला में एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। युवक का शव उसके ही घर के सामने आंगन में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने जब घर के सामने आंगन में युवक की लाश देखी तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। शव पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून फैला होने से अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक पर बेरहमी से हमला किया गया।
सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। साथ ही मौके पर डॉग स्कोर्ट के साथ फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। किसी धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया फिलहाल पुलिस मामले को आपसी रंजिश, पुराना विवाद या अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस का कहना हौ जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल गौरेला पुलिस हर पहलुओं को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?