August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

भारी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दो साथी हुए घायल, आक्रोशित लोगों ने शुरू किया चक्काजाम, पुलिस मौके पर

रायगढ़। रायगढ़ से आज एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। उर्दना मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है।
घटना सुबह करीब 11 बजे नगर सेना प्रशिक्षण केंद्र के पास की है। ग्राम लोइंग निवासी और पशु विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी केशव मेहर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि केशव मेहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पूर्व विधायक प्रकाश नायक और पार्षद आरिफ हुसैन के नेतृत्व में सड़क पर धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद, प्रशासनिक लापरवाही के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है। शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर नागरिकों में गहरा गुस्सा देखा जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?