October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय मैदान रामभाठा में आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, महावीर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थिति बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य से मेमू ट्रेन प्रभावित, बिलासपुर से आगे 21 दिन तक रहेगी रद्द महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां

RAIGARH : ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

नए साल से ठीक पहले बुधवार की शाम पूंजीपथरा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे परमेश्वर यादव (19 वर्ष), पिता दिलभंजन यादव निवासी तुमिडीह अपने काम से पूंजीपथरा चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक क्रमांक CG 13 AJ 7799 ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परमेश्वर के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पूंजीपथरा पुलिस और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी अनुसार पूंजीपथरा पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?