October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय मैदान रामभाठा में आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, महावीर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थिति बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य से मेमू ट्रेन प्रभावित, बिलासपुर से आगे 21 दिन तक रहेगी रद्द महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां

कलेक्टर ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार एवं सुव्यवस्थित विकास पर की चर्चा

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में बढ़ते यातायात दबाव और नागरिक सुविधाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा नगर निगम की तकनीकी टीम के साथ ट्रक पार्किंग स्थल एवं पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों स्थलों पर आम नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, आवागमन एवं मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शहर की व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को थोक बाजार अथवा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर का विकास सुव्यवस्थित रूप से हो।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?