October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय मैदान रामभाठा में आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, महावीर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थिति बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य से मेमू ट्रेन प्रभावित, बिलासपुर से आगे 21 दिन तक रहेगी रद्द महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां

रायगढ़ पुलिस बल के प्रधान आरक्षक जनकराम चौहान सेवानिवृत्त, सेवा सम्मान कार्यक्रम में दी गई भावभीनी विदाई

रायगढ़। जिला पुलिस बल रायगढ़ में सेवारत प्रधान आरक्षक क्रमांक 21जनकराम चौहान 31 दिसंबर को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 6 अप्रैल 1992 को जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर अपने कर्तव्यपूर्ण सेवाकाल की शुरुआत की थी।
अपने लगभग 33 वर्षों के सेवा काल में श्री चौहान ने जिला रायगढ़, जिला जशपुर एवं सारंगढ़–बिलाईगढ़ (तत्कालीन जिला रायगढ़) के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ रहकर पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति के पश्चात वे रक्षित केंद्र रायगढ़ में पदस्थ रहे, जहां उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मधुर व्यवहार के साथ सेवाएं दीं।
पुलिस विभाग की परंपरा के अनुरूप उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय रायगढ़ में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा जनकराम चौहान को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अपने सौम्य स्वभाव और कर्तव्यपरायण कार्यशैली के कारण श्री चौहान पुलिस कार्यालय में विशेष रूप से सम्मानित रहे। उनकी सेवानिवृत्ति पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?