August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

धान खरीदी को लेकर किसानों ने सड़क पर उतरकर किया चक्का जाम

घरघोड़ा। धान खरीदी की मात्रा को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत कुडुमकेला धान मंडी में शासन द्वारा निर्धारित 21 क्विंटल प्रति किसान धान खरीदी के निर्देश के विपरीत मंडी समिति द्वारा केवल 16 क्विंटल धान खरीदी किए जाने के विरोध में किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में किसान मंडी परिसर के सामने एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों की स्पष्ट मांग है कि शासन के नियमानुसार प्रत्येक किसान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाए।
आंदोलनरत किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 50 से अधिक ट्रैक्टरों में धान भरकर मंडी परिसर एवं मुख्य सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्का जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?