June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

खदान में दो गुटों के बीच भिड़ंत, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज जांच कार्यवाही जारी

कोरबा। एसईसीएल गेवरा खदान क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बवाल में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच हुआ, जिनके बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनातनी चल रही थी।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा दिए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन झड़प इतनी तीव्र थी कि सुरक्षाकर्मी भी बीच में फंस गए और उन्हें भी हाथापाई का शिकार होना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि खदान में इस तरह की घटनाएं अब आए दिन घट रही हैं।

स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि खदान में बढ़ते विवाद और दबंगई के बावजूद प्रबंधन हस्तक्षेप करने से बचता है। कर्मचारियों का कहना है कि खदान प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण परिस्थितियाँ नियंत्रण से बाहर होती जा रही हैं। पहले खदान परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और किसी भी मारपीट या लापरवाही पर संबंधित कंपनी पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाती थी, यहाँ तक कि ब्लैक-लिस्ट तक किया जाता था। लेकिन कथित तौर पर वह सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, जिससे कर्मचारियों में अनुशासन और कार्रवाई का भय खत्म होता दिख रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी खदान परिसर में बड़ी घटना घट सकती है। वहीं, सूत्रों का दावा है कि एसईसीएल प्रबंधन को घटना की जानकारी दे दी गई है, लेकिन अब तक किसी बड़े कदम या आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

इस मामले में दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शिकायत दर्ज की गई है जहां आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?