October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मैराथन के दौरान सीने में दर्द, जांच में हुई हार्ट अटैक की पुष्टि, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में थ्रोम्बस सक्शन तकनीक से 42 वर्षीय आरक्षक का उपचार, रक्त प्रवाह बहाल करने में मिली सफलता कर्मागढ़ में आस्था का सैलाब! 15 हजार लोगों की भीड़, सैकड़ों बकरों की बलि… सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम संजय मैदान रामभाठा में आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, महावीर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थिति बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास

RAIGARH : अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 31 वाहन जप्त

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अमला रायगढ़ द्वारा विगत एक सप्ताह के दौरान सघन अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान अवैध परिवहन के प्रकरणों में खनिज रेत के 27 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा, निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 2 हाईवा तथा बोल्डर परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर को जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 31 वाहनों को जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर, थाना खरसिया एवं रैरूमाचौकी में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिज मुरूम एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की लगातार प्राप्त शिकायतों पर कलेक्टर के निर्देशानुसार 02 जनवरी की रात्रि में ग्राम पंचायत संबलपुरी तहसील रायगढ़ में खनिज अमले द्वारा आकस्मिक जांच की गई।
जांच के दौरान मौके पर एक जेसीबी एवं तीन टिपर वाहनों के माध्यम से खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जाना पाया गया। जांच के दौरान वाहन चालक के कथनानुसार उक्त अवैध उत्खनन कार्य रायगढ़ निवासी हरिओम अग्रवाल द्वारा कराया जाना बताया गया। प्रकरण में संलिप्त सभी वाहनों को जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी रामाकांत सोनी ने बताया कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में खनिज निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज अमले की सक्रिय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?