August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

Raigarh News: महाशिवरात्रि पर्व को भव्य बनाने भोले मंदिर बेलादुला में हुई तैयारी बैठक

भोले मंदिर, भोले नगर बेलादुला में आगामी माह में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के पूजा कार्यक्रम एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों को लेकर मंदिर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाशिवरात्रि को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और प्रस्ताव रखे। विशेष रूप से रुद्राभिषेक एवं हवन की तैयारियों, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था, भजन संध्या के आयोजन, मंदिर परिसर की साफ-सफाई तथा समग्र आयोजन के बजट पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस बैठक में अजय मिश्रा, दीपक आचार्य, प्रमोद कुमार पंडा, परमेश्वर मालाकार, शेषाचार्य तिवारी, जे.पी. असाटी, सुदर्शन साडू, चंद्रशेखर साहू, जयशंकर कुल्हाड़ा, पंडित सौरभ मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?