June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्कर पर कार्रवाई, मवेशी तस्कर के चंगुल से 08 नग कृषक गौवंश सकुशल मुक्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के पश्चात मादक पदार्थों एवं मवेशी तस्करी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी के परिपालन में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कल शाम मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर 08 नग कृषक गौवंशों को मुक्त कराया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक व्यक्ति 08 नग गौवंश को मारते-पीटते, हांकते हुए, बिना चारा-पानी कटेलपारा लैलूंगा से उड़ीसा की ओर पैदल ले जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा तत्काल पुलिस टीम रवाना कर मुखबिर के बताए स्थान कटेलपारा के पास दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति कच्चे मार्ग से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए पाया गया।
संदेही को रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जलंधर यादव पिता वैधराज यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बैस्कीमुड़ा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया तथा अपने साथी पिताम्बर यादव निवासी चरखापारा के साथ मिलकर उक्त मवेशियों को चरखापारा से उड़ीसा ले जाना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी मवेशियों की खरीदी-बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसके कब्जे से 08 नग गौवंश (कीमत लगभग ₹1,00,000) एवं एक नग लकड़ी का डंडा गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी जलंधर यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में मवेशी तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त निगरानी जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?