April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी रायगढ़ पुलिस का फोकस, कुसमरा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में एक ओर जहां अवैध गांजा, शराब एवं जुआ जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा सके।
इसी क्रम में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आज दिनांक 28.01.2026 को थाना कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमरा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला एवं बाल अपराधों, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को जानकारी दें। गुड टच एवं बैड टच की पहचान कर गलत स्पर्श पर चुप न रहने, डायल 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता समझाई गई। महिला सुरक्षा से संबंधित 181 हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकता है।
साइबर अपराध के संबंध में बताया गया कि अनजान कॉल, लिंक अथवा ओटीपी साझा न करें, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी पोस्ट करने से बचें, तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना/साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।
यातायात जागरूकता के अंतर्गत दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने, नशे में वाहन न चलाने वालों के साथ वाहन में न बैठे तथा सड़क नियमों के पालन की अपील की गई। छात्राओं को बताया गया कि वे अपने परिवारजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है तथा किसी भी समस्या में निर्भय होकर पुलिस से संपर्क करें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?