August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

सत्यनारायण बाबा को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार , आरोपी को कोरबा से दबोचकर कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। सोशल मीडिया पर सत्यनारायण बाबा जी के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय एवं निंदनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी सरोज रात्रे पिता राम लकेश्वर रात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी सलिहाभांठा थाना उरगा जिला कोरबा को कोरबा पुलिस के सहयोग से कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
घटना को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें उल्लेख था कि फेसबुक अकाउंट “Soozoo” नामक आईडी से सत्यनारायण बाबा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट किया गया है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी कोतरारोड़ को अपराध पंजीबद्ध करने एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के परिपालन में थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना द्वारा संयुक्त रूप से अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 353, 299 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
साइबर एक्सपर्ट टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर एक टीम तत्काल कोरबा रवाना की गई, जहां कोरबा पुलिस के सहयोग से आरोपी सरोज रात्रे को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से सोशल मीडिया पर अवांछित सामग्री शेयर करने में प्रयुक्त विवो मोबाइल फोन जप्त किया गया है। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका पर भी विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि “जिले में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री का प्रचार-प्रसार करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।”
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस संवेदनशील प्रकरण का शीघ्र पटाक्षेप किया गया, जिसमें थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज सहित थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?