August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

जूटमिल पुलिस की सट्टा पर एक और बड़ी कार्रवाई — सट्टा लिखते महिला आरोपी गिरफ्तार, 37,500 रुपये नगद व मोबाइल जब्त, अमलीभौना इंदिरा आवास में छापा, कमीशन पर ऑनलाइन व कागज पर सट्टा खिलाने का खुलासा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है। जारी अभियान के बीच बड़े सटोरी अब भूमिगत होने लगे हैं । इसी क्रम में कल थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब एवं सट्टा के विरुद्ध बड़ी रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस ने ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिख रही महिला रूपा लहरे पति राजू लहरे उम्र 38 वर्ष निवासी अमलीभौना इंदिरा आवास थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने 5 प्रतिशत कमीशन पर कागज पर सट्टा पट्टी लिखने तथा मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रुपये-पैसों का दांव लगवाना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, सट्टा में प्रयुक्त नगद रकम 37,500 रुपये तथा एक चालू डॉट पेन जप्त किया गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 06(ए), 7 छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस सट्टा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के साथ प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, शिव वर्मा तथा आरक्षक धनेश्वर उरांव, शशिभूषण साहू एवं जितेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?