August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

गुड़गहन पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनकर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

रायगढ़ । वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी आज रायगढ़ जिले के ग्राम-गुड़गहन पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने गांव से जुड़ी विभिन्न बुनियादी आवश्यकताओं की जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा सड़क, पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दे रखे गए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिले के प्रत्येक गांव तक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार और प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
गांव में पहुंचकर जनसंवाद करने से शासन को जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं को समझने में सहायता मिलती है। ग्रामीणों ने उनकी समस्याएं सुनने और समाधान का भरोसा दिलाने के लिए वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?