August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

अवैध शराब व ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई, पुसौर में सट्टा पट्टी लिखने वाला गिरफ्तार, कोतरारोड़ में महुआ शराब जब्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुसौर पुलिस एवं कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिखने वाले तथा अवैध शराब कारोबारी को पकड़ा गया है।
पुसौर पुलिस को सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी पुसौर के पास निरंजन साव नामक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर पुसौर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के कहने पर सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा बताया कि उसे इसके एवज में 5 प्रतिशत कमीशन मिलता है। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से पप्पू बरेठ को 28,520 का सट्टा हिसाब भेजना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 700 नगद एवं एक विवो मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी निरंजन साव तथा पप्पू बरेठ के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 6(क), 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी निरंजन साव पिता बरतराम साव उम्र 58 वर्ष निवासी औरदा को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है । इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय एवं आरक्षक धनुजय चंद बेहरा शामिल रहे।
वहीं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम नवरंगपुर में भीम सिदार के घर शराब रेड की गई। रेड के दौरान आरोपी अपने घर आंगन में मिला, जबकि शराब खरीदने आए लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। आरोपी भीम सिदार पिता रामेश्वर सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी नवरंगपुर थाना कोतरारोड़ के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1000) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चुडामणी गुप्ता, टिकेश्वर यादव एवं राजेश खांडे की अहम भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?