August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

संचालक मछली पालन विभाग कार्यालय में आग लगने से अफरा-तफरी

रायगढ़ में जिला सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कार्यालय के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखी सरकारी फाइलें, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्लेवासियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिए जाने से आसपास के अन्य कार्यालयों और रिहायशी क्षेत्रों में आग फैलने से बच गई, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस द्वारा तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित किया गया तथा एहतियातन आसपास मौजूद लोगों को वहां से दूर रखा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। मछली पालन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?