August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस का फोकस तेज, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रोजाना सघन जांच

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा एक ओर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिदिन सघन जांच कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.02.2026 को थाना कोतरारोड़ प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा स्थानीय जिंदल वाहन पार्किंग परिसर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे, जिन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराया गया।
थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां अधिक हैं, वहां वाहनों की संख्या भी ज्यादा होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की जान नहीं लेती, बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए जीवनभर का न भरने वाला शून्य छोड़ जाती है। वाहन चालक की एक छोटी-सी लापरवाही भी जीवनभर का पछतावा बन सकती है।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें तथा सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर अनदेखा न करने की अपील करते हुए “राहवीर योजना” की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करता है, तो शासन की राहवीर योजना के अंतर्गत उसे सम्मानित किया जाता है तथा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम के दौरान थाना कोतरारोड़ का स्टाफ भी उपस्थित रहा। रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल कानून तोड़ना है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन को जोखिम में डालना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदार चालक बनें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएँ, ताकि समय पर उपचार मिल सके और अनमोल जिंदगियाँ बचाई जा सकें।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?