August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो बैटरी बरामद,खड़े ट्रक को बनाया निशाना, बैटरी बॉक्स तोड़कर की गई थी चोरी

रायगढ़। ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में खड़े ट्रक से बैटरी चोरी की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरियां बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ट्रक से चोरी की गई 02 नग बैटरी कीमती करीब 15,000 रुपये जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले में प्रार्थी आनंद अग्रवाल (46 वर्ष), निवासी बैकुंठपुर, थाना कोतवाली रायगढ़ ने 17 फरवरी 2026 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। उसका ट्रक क्रमांक CG-04-DF-8511 का चालक 15 फरवरी की शाम ट्रक को मिशनरी ऑफ चैरिटी, छातामुड़ा रोड के सामने खड़ा कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब चालक ट्रक के पास पहुंचा तो देखा कि बैटरी बॉक्स टूटा हुआ है और उसमें लगे 02 नग बैटरी चोरी हो चुके हैं। प्रार्थी द्वारा अपने स्तर पर तलाश करने के बाद बैटरी नहीं मिलने पर थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 303(2)+ 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पुलिस टीम को संदिग्धों की तलाश में लगाया गया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र का रहने वाला ननकी निषाद उर्फ चिल्ली चोरी की बैटरी बेचने के लिए ट्रक चालकों से संपर्क कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्टनगर पुलिस सहायता केंद्र के पास घेराबंदी कर संदेही ननकी निषाद उर्फ चिल्ली निवासी सांगीतराई दीपापारा, थाना जूटमिल को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मिथलेश महतो निवासी तुरकुमुड़ा संतोषी मंदिर के पास, थाना जूटमिल के साथ मिलकर ट्रक से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया तथा बैटरी को मिथलेश महतो के घर में छिपाकर रखना बताया।
पुलिस टीम ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर बताए स्थान से चोरी की गई 02 नग बैटरी कीमती 15,000 रुपये बरामद कर जब्त किया। आरोपी ननकी निषाद उर्फ चिल्ली पेशे से ड्राइवर है, जबकि सह आरोपी मिथलेश महतो के विरुद्ध थाना जूटमिल में हत्या, आगजनी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध पूर्व में कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. ननकी निषाद उर्फ चिल्ली पिता स्व. भरत निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी सांगीतराई डीपापारा थाना जूटमिल
2. मिथलेश महतो पिता स्व. फुलेना महतो उम्र 32 वर्ष निवासी तुरकुमुड़ा संतोषी मंदीर के पास थाना जूटमिल रायगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?