February 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

वनांचल में शिक्षा का उत्सव: शासकीय शाला छपोरा का वार्षिकोत्सव भव्यता और प्रेरणा के साथ संपन्न चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार, गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबीर सूचना पर बस स्टैंड के पास दबोचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी-एसएसपी शशि मोहन सिंह, होली पर्व के मद्देनजर बदमाशों की धरपकड़ तेज करने, विजुवल पुलिसिंग के तहत नियमित कार्रवाई के निर्देश मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध, ऑपरेशन के दूसरे दिन ही चलने लगे छविराज, निजी अस्पतालों में लाखों का खर्च, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना से निःशुल्क सर्जरी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों पर 3,515 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल, परीक्षार्थियों को परीक्षा से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य
वनांचल में शिक्षा का उत्सव: शासकीय शाला छपोरा का वार्षिकोत्सव भव्यता और प्रेरणा के साथ संपन्न चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार, गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबीर सूचना पर बस स्टैंड के पास दबोचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी-एसएसपी शशि मोहन सिंह, होली पर्व के मद्देनजर बदमाशों की धरपकड़ तेज करने, विजुवल पुलिसिंग के तहत नियमित कार्रवाई के निर्देश मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध, ऑपरेशन के दूसरे दिन ही चलने लगे छविराज, निजी अस्पतालों में लाखों का खर्च, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना से निःशुल्क सर्जरी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों पर 3,515 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल, परीक्षार्थियों को परीक्षा से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों पर 3,515 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल, परीक्षार्थियों को परीक्षा से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य

रायगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 आगामी 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा दो पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 3,515 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन अभ्यर्थियों के नाम/सरनेम तथा फोटो पहचान पत्र में किसी भी प्रकार का अंतर है वे अपने नाम परिवर्तन संबंधी शपथ पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने पास केवल निम्न वस्तुएं रख सकेंगे। इनमें लेबल रहित पारदर्शी व्यक्तिगत पानी की बोतल, केवल संबंधित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए ऑनलाईन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट, मूल पहचान पत्र जैसे-मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्रायविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, अथवा ई-आधार कार्ड, यदि प्रवेश पत्र परीक्षा का फोटो अस्पष्ट अथवा गलत छपा हो, केवल तभी 2 पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटोग्राफ, काले अथवा नीले रंग के बॉलपाइंट पेन, ऐसी विवरणात्मक परीक्षा जिसमें चित्र बनाए जाने की आवश्यकता हो तब इस हेतु आयोग द्वारा एचबी पेंसिल के प्रयोेग की अनुमति होगी। उक्त के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री अभ्यर्थी के पास पाए जाने पर उनके विरूद्ध अनुचित साधन के प्रयोग का प्रकरण बनाया जा सकेगा।
अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल, स्मार्ट वॉच ) धारण करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को जूते अथवा मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर पहनने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल पतले सोल वाली चप्पलें अथवा स्लीपर पहन सकते है। अभ्यर्थियों को नजर के चश्मों के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के चश्मे, गॉगल्स, गूगल, मेटा या अन्य डिजिटल ग्लासेस, चश्में पहनने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे दिव्यांग अथवा बीमार अभ्यर्थी जिन्हें चिकित्सकीय कारणों से जूते अथवा उपकरण धारण करने की आवश्यकता हो उन्हें गहन जांच के अधीन जूते अथवा उपकरण धारण करने की अनुमति होगी। ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्हें संबंधित जिला कार्यालय के माध्यम से सहलेखक की अनुमति प्राप्त हो, के मामले में संबंधित सहलेखक को भी अभ्यर्थियों हेतु जारी सारे निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांध वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले सकते है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरुन, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा। अभ्यर्थी कार्गों एवं डिजाइनर कपड़े पहनकर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। सामान्य जींस पैंट या अन्य पैंट पहनने की अनुमति होगी। महिला अभ्यर्थी सलवार-कुर्ती तथा चुनरी (दुपट्टा) पहन सकेंगे, लेकिन कुर्ती की बांह छोटी (आधी) होनी चाहिए। साड़ी के साथ पहने जाने वाली ब्लाउज की बांह आधी होनी चाहिए। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। धर्म/रिवाजों के अनुसार अत्यंत आवश्यक आभूषण एवं प्रतीक चिन्हों को छोड़कर अन्य आभूषण/प्रतीक धारण करने की अनुमति अभ्यर्थियों को नहीं होगी। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को एक नोज पिन तथा एक मंगलसूत्र धारण करने की अनुमति होगी। उक्तानुसार किसी भी आभूषण/प्रतीक के धारण किए जाने की अनुमति गहन जांच के अधीन दी जाएगी। निर्दिष्ट सामग्री के अलावा किसी भी प्रकार की सामग्री, आभूषण, प्रतीक चिन्ह अथवा उपकरण लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी अपनी स्वयं की जिम्मेदारी एवं व्यवस्था के अनुसार उक्त सामग्री, आभूषण, प्रतीक चिन्ह अथवा उपकरण को परीक्षा केन्द्र के बाहर रखने को व्यवस्था करेंगे। परीक्षा केन्द्र के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का सहयोग प्राप्त नहीं होगा तथा उनके द्वारा उक्त के सुरक्षित संधारण हेतु किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं ली जाएगी।
सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जिससे उनकी मेटल डिटेक्टर व मैन्युअव तलाशी/फ्रिस्किंग, मूल पहचान पत्र के साथ उनके प्रवेश पत्र का सत्यापन तथा उनके चेहरे के मिलान का कार्य किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार/गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश तथा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी। आबंटित परीक्षा केन्द्र के मख्य द्वार/गेट बंद होने के पूर्व जो अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले चुके है केवल उन्हें ही संबंधित परीक्ष कक्ष से परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्ष के अंदर भी आवश्यकतानुसार तलाशी/फ्रिस्ंिकग की जा सकेंगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के दौरान कैलक्यूलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, पेजर, स्मार्टवॉच तथा किसी भी प्रकार के संचार साधन रखना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य कोई संचार साधन प्रतिबंधित है। यदि परीक्ष केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य कोई संचार साधन पाया जाता है तो संबंधित अभ्यर्थी के विरूद्ध अनुचित साधन के प्रयोग का प्रकरण दर्ज किया जाएगा, चाहे अभ्यर्थी द्वारा उक्त साधन का प्रयोग किया गया हो अथवा नहीं।
परीक्षा में सम्मिलित किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा समाप्ति के पूर्व परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। चिकित्सकीय आपात स्थिति में यदि अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र से किसी चिकित्सालय तक ले जाना अनिवार्य हो, तो अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र तथा उत्तर पुस्तिका को संबंधित कक्ष के वीक्षक द्वारा जमा कराने के पश्चात अभ्यर्थी को चिकित्सालय ले जाया जा सकेगा, परंतु परीक्षा समाप्ति के समय तक उक्त अभ्यर्थी के साथ 2 वीक्षक लगातार तैनात रहेंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त अवधि में अभ्यर्थी के द्वारा संबंधित परीक्षा के संदर्भ में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि न की जाए। परीक्षा केन्द्र में संचार साधनों के अनुचित प्रयोग को रोकने एवं साइबर सुरक्षा की दृष्टि से जैमर का प्रयोग किया जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार, गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबीर सूचना पर बस स्टैंड के पास दबोचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध, ऑपरेशन के दूसरे दिन ही चलने लगे छविराज, निजी अस्पतालों में लाखों का खर्च, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना से निःशुल्क सर्जरी

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?