August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार, गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबीर सूचना पर बस स्टैंड के पास दबोचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को मुखबीर की सूचना पर बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 GY 3880 जप्त की गई है।
विदित हो कि दिनांक 2 नवंबर 2025 को कोतवाली पुलिस द्वारा लक्ष्मीपुर निवासी आशा सोनी पति गोविंद सोनी के घर मुखबीर सूचना पर गांजा रेड की कार्रवाई की गई थी, जिसमें महिला आरोपी के कब्जे से अवैध बिक्री के लिए रखा गया 3 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 36,000 रुपये तथा एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया था। इस मामले में आरोपी आशा सोनी के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। महिला आरोपी से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांजा आपूर्ति श्रृंखला की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 3 नवंबर 2025 को उसके साथ अवैध गांजा विक्रय में संलिप्त आरोपी विद्याधर गिरी पिता करनसाय गिरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोल थाना सराईपाली को गिरफ्तार किया था, जिसने महिला आरोपी को गांजा उपलब्ध कराना स्वीकार किया था।
इस गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा एक अन्य आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी पिता महत्तम सोनी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोल थाना एवं तहसील सराईपाली जिला महासमुंद, घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी तथा न्यायालय में धारा 193(8) बीएनएसएस के तहत चालान प्रस्तुत कर आरोपी की तलाश जारी थी। ऑपरेशन आघात के तहत फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय मुखबीर तंत्र लगाया गया था, जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को आरोपी के बस स्टैंड के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा प्रकरण में उसके विरुद्ध शीघ्र पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यवाही में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, कोसो जगत, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?