August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

वनांचल में शिक्षा का उत्सव: शासकीय शाला छपोरा का वार्षिकोत्सव भव्यता और प्रेरणा के साथ संपन्न

रायगढ़. जिले के शासकीय शाला छपोरा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम इस वर्ष अत्यंत भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित किया गया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और उपलब्धियों की झलक स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और सामाजिक सहभागिता का भी सशक्त संदेश प्रस्तुत किया।

विद्यालय परिवार ने “प्रयास” विद्यालय निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों, प्रतिभाखोज परीक्षाओं में विद्यार्थियों को अवसर दिलाने के संकल्प तथा आदर्श नेतृत्व से प्रेरित गतिविधियों को प्रमुखता से साझा किया। इन सतत पहलों ने विद्यालय को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह वार्षिकोत्सव शिक्षा के उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों और रचनात्मकता का सम्मान किया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीसी ब्रजेश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता , पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोरंजन साहू, पुसौर जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान जी, पुसौर सरपंच संघ अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ठाकुर, एनटीपीसी उप प्रबंधक अभिलाष सर सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों के सरपंच, प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी, बुजुर्ग और माताएं-बहनें कार्यक्रम के साक्षी बने।

इस अवसर पर “प्रयास”, नवोदय एवं NMMSE परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विशेष आकर्षण रही वह प्रतिभाशाली बेटी, जिसने मात्र दो मिनट में 195 देशों के नाम बताकर सभी को चकित कर दिया। उपस्थित अतिथियों का भी पारंपरिक रूप से गमछा और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासियों एवं सरपंच धनेश्वर प्रधान का उल्लेखनीय सहयोग रहा, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया। यह आयोजन शिक्षा, प्रेरणा और सामुदायिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?