August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चांदमारी स्थित ईदगाह के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मौके पर पहुंचता देख कुछ जुआरी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए, वहीं पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में तिलक विश्वकर्मा पिता महदिल विश्वकर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी तुर्रीपारा रायगढ़ तथा उसत राम यादव पिता ननकी राम यादव, उम्र 51 वर्ष, निवासी टिकरापारा रायगढ़ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम 8,200 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं, जिनका उपयोग जुआ खेलने में किया जा रहा था। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में जुआ एक्ट की कार्रवाई के साथ पृथक से धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश पैंकरा, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह जगत तथा महिला आरक्षक राधा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?