June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

12.410 किग्रा गांजा के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, गांजा लेकर पत्थलगांव की ओर जा रहे थे आरोपी, मुखबिर सूचना पर तमनार पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा जाएगा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कल सुबह दिनांक 26 फरवरी 2026 को तमनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बांधापाली पंडरी डबरी तालाब के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर एक बिना नंबर नीले-काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में गांजा लेकर बिक्री करने पत्थलगांव की ओर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में गांजा लेकर हमीरपुर, धौराभांठा, हुकराडीपा और कुंजेमुरा होते हुए पत्थलगांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े उर्फ पिंटू पिता रामसाय राजवाड़े उम्र 33 वर्ष निवासी रफेली थाना दरिमा जिला सरगुजा तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेश यादव पिता अमरसाय यादव उम्र 35 वर्ष निवासी रतनपुर पाठीपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा बताया।
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की वैधानिक जानकारी देकर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 12.410 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कीमत 27,000 रुपये तथा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 10,000 रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल और मोबाइल को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?