August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

माह फरवरी की थाना-वार समीक्षा, अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा रहे अग्रणी, ओवरऑल प्रदर्शन में जूटमिल प्रथम, कोतवाली द्वितीय और लैलूंगा तृतीय स्थान पर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने माह फरवरी 2026 में जिले के समस्त थाना एवं चौकियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर थाना-वार रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। समीक्षा में अपराध पंजीयन एवं निराकरण, शिकायतों का निकाल, मर्ग प्रकरण, गुम इंसान की दस्तयाबी, माइनर एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा, पशु क्रूरता, एनडीपीएस एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, समंस-वारंट की तामिली तथा विभिन्न पुलिस पोर्टलों में प्रविष्टियों की स्थिति का आकलन किया गया।
बीती रात्रि आयोजित वर्चुअल बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने प्रत्येक थाने का रिपोर्ट कार्ड पढ़कर सुनाया। संतोषजनक कार्य करने वालों की सराहना की गई, जबकि अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से निचले क्रम में रहे थाना प्रभारियों के नाम उल्लेखित कर उन्हें आगामी माह में बेहतर परिणाम देने हेतु सचेत किया गया।
समीक्षा के दौरान माह फरवरी में अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा थाना अग्रणी रहे। शिकायत निकाल में घरघोड़ा, कोतवाली और जूटमिल आगे रहे। मर्ग प्रकरणों के निराकरण में लैलूंगा, चक्रधरनगर और कोतवाली तथा गुम इंसान की दस्तयाबी में कोतरारोड़ और जूटमिल थाना उल्लेखनीय रहे। आबकारी एक्ट और जुआ एक्ट की कार्रवाई में कोतरारोड़ और जूटमिल की सक्रियता रही, जबकि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में जूटमिल, तमनार और पूंजीपथरा तथा वारंट तामिली में लैलूंगा, कोतवाली और जूटमिल अग्रणी रहे।
ओवरऑल प्रदर्शन में प्रथम स्थान थाना जूटमिल, द्वितीय स्थान थाना कोतवाली और तृतीय स्थान थाना लैलूंगा को प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल तथा थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को नगद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। अन्य मदों में संतोषप्रद कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?