August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

27 मार्च को निकलेगी भव्य श्री राम शोभा यात्रा, सर्व हिंदू समाज की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला, शोभा यात्रा में सम्मिलित आकर्षक एवं अनुशासित झाकियों छोटी टोली एवं बड़ी टोली को रनिंग शील्ड और प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित

रायगढ़ : करोड़ों हिन्दुओं के आस्था के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा 27 मार्च शुक्रवार को निकलेगी इस हेतु आज स्थानीय अग्रसेन भवन में सर्व हिंदू समाज की बैठक श्री राम नवमी आयोजन समिति के तत्वाधान में रखी गई थी उक्त बैठक में सैकड़ों रामभक्त उपस्थित हुए इस श्री राम शोभा यात्रा की शुरुआत नटवर स्कूल प्रांगण में शस्त्र पूजन के साथ शुरू होगी तत्पश्चात शोभा यात्रा नटवर स्कूल से निकलकर स्टेशन चौक ,गांधी प्रतिमा,रामनिवास टाकीज चौक,गोपीटाकिज,मंदिर चौक,सुभाष चौक, हटरी चौक,पैलेस रोड,चांदनी चौक, गांजा चौक,गद्दी चौक,सिटी कोतवाली,हंडी चौक,घड़ी चौक होते हुए रामलीला मैदान में इसका समापन होगा जहां विशाल भंडारा तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा इस वर्ष समिति आकर्षक अनुशासित झाकियों छोटी टोलियों बड़ी टोलियों को समिति रनिंग शील्ड और प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत करने की भी योजना बनाई गई है जिसमें निर्णायक के रूप में समिति से पृथक शहर के गणमान्य नागरिकों की विशेष टीम इसका निर्णय करेगी
इस शोभा यात्रा में सर्व हिंदू समाज के 50 से अधिक समाज के रामभक्त सम्मिलित होंगे तथा साथ ही अनेक युवा समिति एवम समाज के रामभक्तो द्वारा झाकियां, डी जे,ढोल ,मदिरा,इत्यादि सम्मिलित रहेंगे श्री राम शोभा यात्रा को भव्य बनाने हेतु यह प्रथम बैठक रखी गई थी आगे अभी अनेक युवा समिति,महिला समिति,वार्ड समिति,दुर्गा पूजन समिति ,राजनैतिक एवम सामाजिक संगठनो की बैठक आहूत कर शोभा यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी श्री राम नवमी आयोजन समिति ने इस वर्ष श्री रामनवमी शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी रामभक्तो को अधिक से अधिक समय देने का आव्हान किया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?