August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर दुष्प्रेरणा का मढा आरोप, मामला पुसौर थाना क्षेत्र का

रायगढ़. रायगढ़ जिले में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद मृतक के पिता ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के खिलाफ दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
पुसौर थाना प्रभारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में हुकुमदास वैष्णव निवासी घुघवा ने बताया है कि कल सुबह 5 बजे उसका पुत्र किशोर दास 27 साल, नदी जाने के नाम पर घर से निकला था। जिसके बाद सुबह 8 बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। हुकुमदास ने अपने बेटे के ससुराल पक्ष के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना करने से दुखी होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 09 अपै्रल 2025 को उसके बेटे का विवाह हुआ था। शादी के बाद उसकी बहु चाहती थी कि वह रायगढ़ में रहे किंतु उसका बेटा चाहता था कि वह परिवार के साथ रहे और वहीं से आना जाना करे। इस बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद भी हुआ। जिसके बाद किशोर दास की पत्नी अपने पिता और दीदी-जीजा को फोन करके मायके चली गई। इस दौरान पंचगढ़ व गांव के सरपंच ने एक माह पश्चात समझाकर उसे वापस पहुंचाने को कहा गया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद किशोर दास की पत्नी को वापस नही भेजा गया। बल्कि फोन के माध्यम से किशोर और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी के अलावा समाज में बदनाम करने की मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आये दिन किशोरदास को धमकी देते हुए उसके बिना जानकारी के गर्भ को भी गिरा दिया गया। इसके बाद भी मानसिक प्रताड़ना देते हुए किशोर दास को आत्महत्या के लिये उकसाया गया।
हुकुमदास ने बताया कि 21 मार्च को किशोरदास कंपनी में काम करने गया था, जहां से वापस आते समय रास्ते में कोतरा रोड के रास्ते में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका रास्ता रोककर उससे मारपीट की। साथ ही मोबाईल फोन से ऑनलाईन ट्रांसफर कराया गया। इस घटना के बाद किशोर दास अपने घर पहुंचा और रोते-बिलखते हुए अपने माता-पिता को पूरी घटना से अवगत कराया। इस दौरान परिजनों ने उसे काफी समझाया। इसी बीच अगली सुबह किशोर दास ने मानसिक रूप से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया।
बहरहाल मृतक किशोर दास वैष्णव के पिता हुकुमदास वैष्णव ने पुसौर थाना प्रभारी के नाम शिकायत करते हुए उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए किशोर दास एवं उसकी पत्नी के बैंक स्टेटमेंट की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में पुसौर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आज मृतक किशोर दास के परिजनों ने शिकायत पत्र सौंपा है, पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?