June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर चौक में बाइक बेचने की फिराक में था आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा गया

रायगढ़ । जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम बलदेव दास महंत उर्फ नानु (24 वर्ष), निवासी केवाली थाना जोबी जिला रायगढ़ बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास रखी दोनों मोटरसाइकिल को चोरी का होना स्वीकार किया।

आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 03 अप्रैल 2026 की रात पुराना बस स्टैंड मटन मार्केट से पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AN 1235) तथा 05 अप्रैल 2026 को कोडातराई में आयोजित भागवत पंडाल के पास से हीरो पैशन प्रो (CG 13 W 9291) चोरी की थी। उक्त पैशन प्रो बाइक की चोरी के संबंध में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) जब्त कर उसे वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई प्रधान आरक्षक लोमस सिंह राजपूत, अनूप कुजूर, आरक्षक नरेश रजक, संजय एक्का, तरुण महिलाने, सुशील यादव, सनी मालाकार शामिल थे ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?