June 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पेट्रोल पंप में लूट करने वाले ने मालिक पर चाकू से हमला, अदालत ने सुनाया 7 साल की कैद महिला से छेड़छाड़ , अश्लील इशारेबाजी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार , आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक, आरोपियों के कब्जे से तलवार जब्त, आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं बाइक चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, झरियापाली से चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और तकनीकी सहायता देने वाला आरोपी को साइबर थाना रायगढ़ की टीम दबोचा भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

वेतन के बदले रिश्वत का खेल एसीबी का शिकंजा , शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बरमकेला / रायगढ़। वेतन रोककर रिश्वत मांगने का खेल आखिरकार बेनकाब हो गया। छत्तीसगढ़ में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीबी बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया, वहीं इस पूरे खेल में सहयोग कर रहे संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी गिरफ्त में लिया गया।

पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा और उनके साथी मुकेश सोना का मार्च माह का वेतन रोक दिया गया था। वजह सिर्फ आधे घंटे की देरी। नोटिस का जवाब देने के बावजूद वेतन जारी नहीं हुआ, बल्कि बदले में मांगी गई रिश्वत—5-5 हजार, कुल 10 हजार रुपये।

शिक्षक ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि संकुल समन्वयक संजय चौहान इस लेन-देन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

17 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षक को रिश्वत देने भेजा गया। जैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी ने पैसे लेकर टेबल के दराज में रखे, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। मौके से पूरी रकम बरामद कर ली गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत सूचना दें।

बरमकेला क्षेत्र में एसीबी की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने भ्रष्ट तंत्र को सीधा संदेश दे दिया है अब रिश्वत का खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

शिक्षक समुदाय के लोगों में बी ई ओ के वसूली के प्रति आक्रोश चरम पर था तथा समय समय पर शिक्षक समुदाय से उसके खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। बरमकेला ब्लॉक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवम प्रकाश पटेल सहित अन्य शिक्षक समुदाय ने एसीबी की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे बड़ी राहत देने वाली कार्यवाही बताया ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और तकनीकी सहायता देने वाला आरोपी को साइबर थाना रायगढ़ की टीम दबोचा

भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों के समग्र विकास पर मंथन, संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

विश्व साइकिल दिवस पर रायगढ़ में उमड़ा फिटनेस का उत्साह, ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली में सैकड़ों लोगों ने निभाई सहभागिता, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?