August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की मौत से मचा हड़कंप, बाथरूम के बाहर मिला शव , पुलिस जांच में जुटी CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल पर हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में था नामजद पति की हत्या के दोषी मां-बेटे को आजीवन कारावास, 1-1 हजार रुपए अर्थदंड, शराब के नशे में घर लौटे लच्छी राम की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा , ‘मन की बात’ , संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

पेट्रोल पंप में लूट करने वाले ने मालिक पर चाकू से हमला, अदालत ने सुनाया 7 साल की कैद

रायगढ़ । स्थानीय गोमती फ्यूल्स पेट्रोल पंप में लूट की नीयत से घुसकर मालिक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने आरोपी अस्मित नाग को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास तथा अर्थदंड से दंडित किया है। अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला थाना घरघोड़ा के अपराध क्रमांक 106/2024 से संबंधित है। घटना 28 अप्रैल 2024 की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है। उस समय कसैया स्थित गोमती फ्यूल्स पेट्रोल पंप के कार्यालय में कर्मचारी राजकुमार यादव और उमेश यादव सो रहे थे, जबकि पंप संचालक खीरू राय कार्यालय में कंप्यूटर पर कार्य कर रहे थे।इसी दौरान आरोपी अस्मित नाग कार्यालय के भीतर पहुंचा और पैसे रखने वाला बैग उठाकर बाहर जाने लगा। खीरू राय ने उसकी गतिविधि पर संदेह होने पर उसे रोकते हुए बैग छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर खीरू राय के पेट पर लगातार दो वार कर दिए और मौके से भाग निकला।
घटना के बाद शोर सुनकर कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल खीरू राय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया था।प्रार्थी राजकुमार यादव की सूचना पर तत्कालीन थाना प्रभारी शरद चंद्रा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी अस्मित नाग ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य एवं दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया।
सुनवाई पूर्ण होने के बाद न्यायालय ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 458, 394 एवं 307 के तहत दोषी करार देते हुए प्रत्येक धारा में 7-7 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1,000-1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।मामले में राज्य शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने प्रभावी पैरवी की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?