August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की मौत से मचा हड़कंप, बाथरूम के बाहर मिला शव , पुलिस जांच में जुटी CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल पर हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में था नामजद पति की हत्या के दोषी मां-बेटे को आजीवन कारावास, 1-1 हजार रुपए अर्थदंड, शराब के नशे में घर लौटे लच्छी राम की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा , ‘मन की बात’ , संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

बाइक चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, झरियापाली से चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम झरियापाली में हुई बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
घर के आंगन से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल
कल प्रार्थी रूपचंद राठिया पिता चमरा राठिया, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम झरियापाली द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20 मई 2026 की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AK-6887 को घर के आंगन में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई। विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरपुर निवासी कार्तिक राठिया के पास है।
सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झरियापाली चौक के पास घेराबंदी कर संदेही कार्तिक राठिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
आरोपी कार्तिक राठिया पिता टीकाराम राठिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम झगरपुर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के मेमोरेंडम पर चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AK-6887, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को चोरी के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक एवं आरक्षक हरिश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?