June 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट में काम करने वाले मजदूर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी केनाल लिंक रोड के प्रभावितों को जोगीडीपा से 42 परिवारों का पुनर्वास, निगम प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ कराया शिफ्टिंग कार्य NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से दिया गया चोरी को अंजाम पेट्रोल पंप में लूट करने वाले ने मालिक पर चाकू से हमला, अदालत ने सुनाया 7 साल की कैद महिला से छेड़छाड़ , अश्लील इशारेबाजी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार , आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक, आरोपियों के कब्जे से तलवार जब्त, आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

“ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 5 आरोपी गिरफ्तार, 62 लीटर से अधिक शराब जब्त

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी एवं जूटमिल क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई करते हुए कुल 62 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।

🚨 ग्राम पण्डरीपानी में भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई — बाड़ी में रखकर बेच रहा था महुआ शराब
दिनांक 16.04.2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम पण्डरीपानी में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी संतराम खडिया को उसके घर के सामने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1500 रुपये, बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 ग्राम लोईंग में चक्रधरनगर पुलिस की दबिश — घर में छिपाकर रखी थी शराब
थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम लोईंग में आरोपी अर्जुन सतनामी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 2000 रुपये, जब्त कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 बरभौना पुल के पास छाल पुलिस की रेड — 7 लीटर शराब जब्त
थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में ग्राम बरभौना कुरकुट नदी पुल के पास रेड कार्रवाई कर आरोपी भरत सिंह राठिया को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 7 लीटर महुआ शराब, कीमत 700 रुपये, बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

🚨 जोबी में महिला द्वारा अवैध शराब निर्माण का खुलासा — 20 लीटर शराब व उपकरण जब्त
चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में ग्राम जोबी के जवाहर मोहल्ला में रेड कर आरोपी बरातो बाई राठिया को अवैध शराब बनाते एवं बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके से 20 लीटर महुआ शराब, निर्माण उपकरण एवं बिक्री रकम जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🚨 सायबर सेल व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — काशीराम चौक में महिला के घर शराब रेड
दिनांक 17.04.2026 को थाना सायबर एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा काशीराम चौक निवासी संध्या बंजारे के घर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने मकान के बाहर गली में हाथ भट्ठी की बनी देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई है। मौके पर रेड कर आरोपी संध्या बंजारे पिता केशव बंजारे उम्र 35 वर्ष को पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 05 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब एवं 30 नग प्लास्टिक पाउच सहित कुल 10.4 लीटर शराब, कीमत लगभग 2100 रुपये, गवाहों के समक्ष जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और तकनीकी सहायता देने वाला आरोपी को साइबर थाना रायगढ़ की टीम दबोचा

भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?