June 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट में काम करने वाले मजदूर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी केनाल लिंक रोड के प्रभावितों को जोगीडीपा से 42 परिवारों का पुनर्वास, निगम प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ कराया शिफ्टिंग कार्य NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से दिया गया चोरी को अंजाम पेट्रोल पंप में लूट करने वाले ने मालिक पर चाकू से हमला, अदालत ने सुनाया 7 साल की कैद महिला से छेड़छाड़ , अश्लील इशारेबाजी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार , आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक, आरोपियों के कब्जे से तलवार जब्त, आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

घरघोड़ा की होनहार बेटी आव्या सिंह ने 99% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान, नगर, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान, हर ओर गर्व और खुशी की लहर

रायगढ- घरघोड़ा नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सोसायटी प्रबंधक ओमप्रकाश ठाकुर एवं उनके परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व, सम्मान और खुशी का क्षण है कि उनकी सुपुत्री आव्या सिंह ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में असाधारण प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे घरघोड़ा नगर और जिले का नाम रोशन किया है।

ओपी जिंदल स्कूल, उर्जानगर की मेधावी छात्रा आव्या सिंह ने अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उन्होंने अंग्रेजी में 92, हिंदी में 96, गणित में 99, विज्ञान में 98 तथा सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। वहीं अतिरिक्त विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उन्होंने शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा घरघोड़ा नगर गौरव से भर उठा है। नगरवासियों ने इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उज्ज्वल उदाहरण बताते हुए कहा कि आव्या जैसी होनहार छात्राएं ही भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करती हैं। घरघोड़ा नगर में इस सफलता को लेकर उत्सव जैसा माहौल है और हर ओर खुशी की लहर है।

विद्यालय परिसर में भी इस उपलब्धि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ओपी जिंदल स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने आव्या सिंह की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निरंतर मेहनत, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

आव्या के पिता ओमप्रकाश ठाकुर ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी पुत्री की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही दिशा और सकारात्मक वातावरण से हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

आव्या सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता गुरुजनों के साथ साथ नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किए जाएं तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने घरघोड़ा नगर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नगरवासियों का कहना है कि आव्या ने क्षेत्र का मान बढ़ाकर यह सिद्ध कर दिया है कि छोटे नगरों की प्रतिभाएं भी बड़े स्तर पर चमक सकती हैं।

आव्या सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया है। स्थानीय सांसद, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों सहित सभी सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन ने लगातार शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आव्या ने घरघोड़ा नगर, परिवार और पूरे जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और तकनीकी सहायता देने वाला आरोपी को साइबर थाना रायगढ़ की टीम दबोचा

भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?