August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

महिला सम्मान के मुद्दे पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण: चंदा गुप्ता

रायगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल माने जा रहे महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में पारित न हो पाने पर खैरपुर की उपसरपंच एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सह संयोजक, धाकड़ महिला नेत्री चंदा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
जारी बयान में चंदा गुप्ता ने कहा कि यह विधेयक देश की आधी आबादी को उनका हक और सम्मान दिलाने का माध्यम है, लेकिन विपक्ष द्वारा इसे रोकना उनकी संकीर्ण और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
चंदा गुप्ता ने आरोप लगाया कि जब भी महिलाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस पहल की जाती है, विपक्ष उसमें बाधा उत्पन्न करने का काम करता है। इससे साफ है कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है और केवल राजनीति करने में विश्वास रखता है।
उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग भी। ऐसे में वे किसी भी प्रकार के भेदभाव या बाधा को स्वीकार नहीं करेंगी और अपने हक के लिए मजबूती से खड़ी रहेंगी।
अंत में चंदा गुप्ता ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के ऐसे सभी प्रयास सफल होंगे और जल्द ही यह विधेयक पारित कर देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जाएगा। “सशक्त नारी, सशक्त भारत” का सपना अवश्य साकार होगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?