June 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट में काम करने वाले मजदूर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी केनाल लिंक रोड के प्रभावितों को जोगीडीपा से 42 परिवारों का पुनर्वास, निगम प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ कराया शिफ्टिंग कार्य NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से दिया गया चोरी को अंजाम पेट्रोल पंप में लूट करने वाले ने मालिक पर चाकू से हमला, अदालत ने सुनाया 7 साल की कैद महिला से छेड़छाड़ , अश्लील इशारेबाजी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार , आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक, आरोपियों के कब्जे से तलवार जब्त, आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं
फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट में काम करने वाले मजदूर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी केनाल लिंक रोड के प्रभावितों को जोगीडीपा से 42 परिवारों का पुनर्वास, निगम प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ कराया शिफ्टिंग कार्य NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से दिया गया चोरी को अंजाम पेट्रोल पंप में लूट करने वाले ने मालिक पर चाकू से हमला, अदालत ने सुनाया 7 साल की कैद महिला से छेड़छाड़ , अश्लील इशारेबाजी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार , आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक, आरोपियों के कब्जे से तलवार जब्त, आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

एसएसपी रायगढ़ की क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश, गंभीर अपराधों के त्वरित निकाल, लंबित प्रकरणों में तेजी और जवाबदेही तय करने के निर्देश

रायगढ़ । आज पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रमुखों के साथ विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से गंभीर अपराधों के शीघ्र निकाल, लंबित प्रकरणों की प्रगति, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, कम्युनिटी पुलिसिंग और जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट विजन प्रस्तुत करते हुए आगामी दिनों में इन बिंदुओं के सख्त क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
लंबित कार्यों, ऑनलाइन पोर्टल और न्यायालयीन प्रकरणों की गहन समीक्षा—प्रत्येक शाखा प्रमुख को जवाबदेही के साथ निर्देश
बैठक के प्रारंभ में एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय की प्रत्येक शाखा के लंबित कार्यों एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, ऑनलाइन पोर्टलों में एंट्री की स्थिति, लंबित शिकायतें तथा हाईकोर्ट के जवाब-दावा जैसे विषयों पर जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
तीन माह से अधिक लंबित शिकायतों पर सख्ती—20 से अधिक लंबित मामलों वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस
अपराध समीक्षा के दौरान तीन माह से अधिक लंबित शिकायतों पर असंतोष व्यक्त करते हुए एसएसपी ने 20 से अधिक लंबित शिकायत रखने वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन पोर्टलों के अधिकतम उपयोग, ऑनलाइन कानूनी सलाह, मेडिकल रिपोर्ट प्राप्ति प्रणाली और नेटग्रिड के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सोशल पुलिसिंग के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचारित करने के निर्देश भी दिए गए।
कानून व्यवस्था सर्वोपरि—जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पर जीरो टॉलरेंस
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए लघु अधिनियम के अंतर्गत जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध कबाड़ पर सख्त कार्रवाई तथा घरेलू विवाद, जमीन विवाद जैसे मामलों में त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बीट प्रणाली को मजबूत करने और “अनुभव फीडबैक” अनिवार्य—थाना प्रभारी स्वयं सुनें शिकायतें
कम्युनिटी पुलिसिंग को बीट प्रणाली से जोड़ने पर जोर देते हुए एसएसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव में बीट आरक्षक की पहचान ग्रामीणों को हो। थाना आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात थाना प्रभारी स्वयं सुनें और संतोषजनक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता से ऑनलाइन “अनुभव फीडबैक” भरवाना अनिवार्य किया गया, जिससे पुलिस कार्यों का मूल्यांकन किया जा सके।

VVIP सुरक्षा, ऑपरेशन “आघात” और संगठित अपराध पर कड़ी नजर—ढाबों/होटलों में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
जिले में लगातार VVIP आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी ढाबा या होटल में शराब बिक्री न हो, इसे थाना प्रभारी सुनिश्चित करें। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा, गुंडागर्दी, चाकूबाजी और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। जुआ, सट्टा एवं अवैध कबाड़ जैसे संस्थागत अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर फोकस—चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य प्राथमिकता में
बैठक में ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। जिले के 26 प्रमुख स्थानों पर सड़क सुधार की आवश्यकता चिन्हित कर थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने विशेष रूप से कहा कि ट्रैफिक सुधार के माध्यम से मृत्यु दर में कमी लाना प्राथमिकता में रखा जाए।

ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश, मुस्कान की समीक्षा—बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को प्रोत्साहन
एसएसपी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न अभियानों—ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश, मुस्कान—तथा अपराध निकाल, मर्ग, शिकायत और वारंट तामिली की थाना-वार समीक्षा की गई। माह मार्च में थाना चक्रधरनगर एवं कोतवाली का प्रदर्शन अन्य थानों की तुलना में बेहतर पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों में अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और तकनीकी सहायता देने वाला आरोपी को साइबर थाना रायगढ़ की टीम दबोचा

भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?