June 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट में काम करने वाले मजदूर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी केनाल लिंक रोड के प्रभावितों को जोगीडीपा से 42 परिवारों का पुनर्वास, निगम प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ कराया शिफ्टिंग कार्य NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से दिया गया चोरी को अंजाम पेट्रोल पंप में लूट करने वाले ने मालिक पर चाकू से हमला, अदालत ने सुनाया 7 साल की कैद महिला से छेड़छाड़ , अश्लील इशारेबाजी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार , आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक, आरोपियों के कब्जे से तलवार जब्त, आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस की सख्ती, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

रायगढ़ । रायगढ़ में अब गुंडा बदमाशों के लिए साफ संदेश है—जमीन या किसी भी विवाद में दखल दिया तो सीधे कार्रवाई की जद में आना तय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के सख्त रुख के बाद पुलिस ने ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हस्तक्षेप कर धमकाने पहुंचे एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने देर रात दबोचकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार कल प्रार्थी आकाश वर्मा निवासी कोतरारोड शर्मा कॉलोनी रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि बड़े रामपुर स्थित उसकी कब्जे की जमीन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक खड़ा कर दिया गया था। उक्त भूमि को लेकर उसका अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। प्रार्थी द्वारा ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाया गया था, तभी अनावेदक पक्ष की ओर से दुर्गेश महंत मौके पर पहुंचा, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश है।
मौके पर पहुंचकर दुर्गेश महंत ने क्रेन चालक को मारपीट की धमकी देते हुए वहां से भगाने का प्रयास किया और प्रार्थी पक्ष के साथ झगड़ा-लड़ाई करने पर उतारू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा तत्काल पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया, जहां से देर रात ही आरोपी दुर्गेश महंत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
दुर्गेश महंत के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली में मारपीट एवं झगड़े के कई प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसे गुंडा बदमाश सूची में रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कोई भी गुंडा बदमाश किसी भी दुकान, जमीन या अन्य विवाद में दखल देगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसी के तहत आरोपी द्वारा अनावश्यक रूप से विवाद बढ़ाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के कृत्य पर उसके विरुद्ध धारा 170, 126/135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी द्वारा आरोपी को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में पुनः ऐसी शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और तकनीकी सहायता देने वाला आरोपी को साइबर थाना रायगढ़ की टीम दबोचा

भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?