June 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन में बदल रही जिंदगी की तस्वीर, टपकती छत से पक्के आशियाने तक, सुशासन तिहार में पुरुषोत्तम को मिली नए घर की चाबी, जिले में एक लाख से अधिक परिवारों का आवास सपना हुआ साकार शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने हर हितग्राही तक पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शत-प्रतिशत ई-केवाईसी से महिलाओं को मिलेगा योजना का निर्बाध लाभ जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर, कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश गुम बालिकाओं की खोज में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, राजस्थान के डिडवाना और दादर- मुंबई से लापता बालिका सकुशल दस्तयाब वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद दुष्कर्म का आरोपी पुणे से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से लाकर किया गया गिरफ्तार
मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन में बदल रही जिंदगी की तस्वीर, टपकती छत से पक्के आशियाने तक, सुशासन तिहार में पुरुषोत्तम को मिली नए घर की चाबी, जिले में एक लाख से अधिक परिवारों का आवास सपना हुआ साकार शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने हर हितग्राही तक पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शत-प्रतिशत ई-केवाईसी से महिलाओं को मिलेगा योजना का निर्बाध लाभ जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर, कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश गुम बालिकाओं की खोज में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, राजस्थान के डिडवाना और दादर- मुंबई से लापता बालिका सकुशल दस्तयाब वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद दुष्कर्म का आरोपी पुणे से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से लाकर किया गया गिरफ्तार

“अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ के लैलूंगा पुलिस को उठाईगिरी, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, आरोपी अरविंद नट अपने साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया उर्फ ओमप्रकाश नट के साथ रायगढ़ जिले के अलावा उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सहित कई जिलों में लगातार लूट, चोरी और उठाईगिरी के अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था । आरोपियों की छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस को तलाश थी ।

पुलिस की सटिक कार्रवाई : सीसीटीवी एनालिसिस से पहचान, रेकी करते पकड़ा गया आरोपी
विदित हो कि थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत इसी साल जनवरी महीने में बुधवारी बाजार और TVS शो रूम के पास मोटर सायकल डिक्की से उठाईगिरी और इसी माहीने स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा के पास से लगातार दो उठाईगिरी की घटनाएं हुई थी।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ और थाना प्रभारी लैलूंगा को वारदातों पर अंकुश लगाने तथा शीघ्र माल मुल्जिम की पतासाजी निर्देशित किया गया, लैलूंगा पुलिस ने लगातार हो रही वारदातों का तकनीकी विश्लेषण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अंतरराज्यीय इनपुट जुटाए, जिससे ग्राम शिवपुरी पत्थलगांव जिला जशपुरनगर के आरोपी अरविंद प्रताप सिंह और ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया की आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अरविंद प्रताप सिंह को उस समय धर दबोचा जब वह लैलूंगा क्षेत्र में फिर से उठाईगिरी की योजना बनाकर रेकी कर रहा था।
अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा : मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई वारदातें कबूल
आरोपी अरविंद ने बताया कि ठेकेदारी का काम करता है । अपने साथी ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया पिता सीताराम उम्र 45 वर्ष ग्राम भलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.) के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के अनुपपुर, शहडोल, उड़ीसा के सुंदरगढ़, झारसुगड़ा में एक वर्ष के भीतर 10-12 जगह उठाईगिरी लुटपाट एवं चोरी किये है। आरोपी ने जशपुर जिले में भी उठाईगिरी को अंजाम देना स्वीकार किया गया । आरोपी ने रायगढ़ जिले के लैलूंगा थानाक्षेत्र में माह जनवरी 2026 में लैलूंगा के घरघोड़ा रोड में एक मो.सा. गैरेज के सामने खड़ी मो.सा. के डिक्की से करीबन 2,15000 रू. (दो लाख पन्द्रह हजार) रूपये को चोरी, जनवरी 2026 में ही बुधवारी बाजार लैलूंगा के पास खड़ी एक मो.सा. के डिक्की से 40,000 रू. चोरी, माह अप्रैल 2026 में दीवान होटल लैलूंगा के पास खड़ी एक लाल रंग के कार के कांच को लोहे के पेचकस से तोड़कर कार भीतर रखा हुआ 59,000 रू. को चोरी और माह अप्रेल 2026 में ही अग्रसेन चौक के पास खड़ी एक मो.सा. के डिक्की से 50,000 रू. चोरी करना बताया । आरोपी ने लूट और चोरी के पैसों से एक मोटरसाइकिल होंडा साइइन की खरीदी की थी जिसे अपराधों में इस्तेमाल किया है और काफी रुपए घरेलू कामों में खर्च किया है। आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल, पेचकस और चाबी बरामद की गई है।

आरोपी अरविंद की गिरफ्तारी से थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 109/2026, 118/2026, 127/2026 और 130/2026 धारा 303(2) बीएनएस के मामलों का खुलासा हुआ है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उसका साथी ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
वारदात का पैटर्न : बैंक के बाहर रेकी, मौका मिलते ही साफ कर देते थे रकम
आरोपी अरविंद से पूछताछ में आरोपियों का एक सुनियोजित पैटर्न सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी बैंक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास सक्रिय रहते थे और पैसे निकालकर निकलने वाले व्यक्तियों की रेकी करते थे। जैसे ही मौका मिलता, वाहन खड़ा कर ध्यान भटकने पर पेचकस और डुप्लीकेट चाबी की मदद से मोटरसाइकिल की डिक्की खोलना या कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी रकम पार कर देते थे। वारदात के बाद रकम आपस में बांट ली जाती थी

गिरफ्तार आरोपी –
अरविन्द कुमार उर्फ अरविंद नट पिता प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

फरार आरोपी –
ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया, ओममप्रकाश नट पिता सीताराम उम्र 45 वर्ष ग्राम भलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.)

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन में बदल रही जिंदगी की तस्वीर, टपकती छत से पक्के आशियाने तक, सुशासन तिहार में पुरुषोत्तम को मिली नए घर की चाबी, जिले में एक लाख से अधिक परिवारों का आवास सपना हुआ साकार

शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने हर हितग्राही तक पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शत-प्रतिशत ई-केवाईसी से महिलाओं को मिलेगा योजना का निर्बाध लाभ

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?