August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा , ‘मन की बात’ , संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, तीन बाइक सवार घायल, ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, फिर दो मोटरसाइकिलों को चपेट में लेकर डिवाइडर से टकराया

रायगढ़। नेशनल हाईवे बायपास रोड में स्थित महाना फैब्रिकेशन के पास सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दो युवकों के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों एवं उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दुर्घटना की शुरुआत तब हुई जब तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने पहले सड़क पर चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल तथा ट्रैक्टर के बगल से ओड़िशा रोड की ओर जा रही दूसरी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर अंततः डिवाइडर से टकराकर रुका।

हादसे में अमरनाथ साहू के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें सात टांके लगाए गए हैं। वहीं चंद्रशेखर सिदार और पूरन के पैर में गंभीर चोट एवं फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। घायलों की उम्र लगभग 22 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रशेखर सिदार को एक ऑर्थो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जबकि अमरनाथ साहू और पूरन उपचार के बाद घर लौट गए हैं।
दिनदहाड़े हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रारंभिक जानकारी सही पाई जाती है, तो दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज गति प्रतीत होती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?