June 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से लूटी रकम एवं दो मोबाइल फोन बरामद औद्योगिक दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर रायगढ़ के 5 कारखानों पर कार्रवाई, श्रम न्यायालय ने लगाया 5 लाख 25 हजार रुपये का अर्थदण्ड रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, एसएसपी दिए जनसेवा और अनुशासन की सीख, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अनुशासन, ईमानदारी एवं सेवाभाव से कार्य करने के दिए निर्देश धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार, अभियान संवेदना : महिला को भय दिखाकर परिचित ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार खेतों के ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी करने वाले तीन चोर और एक चोरी तार खरीदी का आरोपी गिरफ्तार, सिलसिलेवार चोरियों पर पुसौर पुलिस ने लगाया अंकुश, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, तीन बाइक सवार घायल, ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, फिर दो मोटरसाइकिलों को चपेट में लेकर डिवाइडर से टकराया

खेतों के ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी करने वाले तीन चोर और एक चोरी तार खरीदी का आरोपी गिरफ्तार, सिलसिलेवार चोरियों पर पुसौर पुलिस ने लगाया अंकुश, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़ । संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में थाना पुसौर पुलिस द्वारा खेतों पर लगे ट्यूबवेल के तांबा केबल वायर चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपी भी है, उसके कब्जे से तांबा एवं सिल्वर तार, नगदी रकम तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
चोरी को लेकर थाना पुसौर में प्रार्थी उमेश साव निवासी पुसौर द्वारा 31 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके खेत स्थित ट्यूबवेल से लगभग 50 मीटर तांबा केबल वायर, जिसकी कीमत करीब 13,000 रुपये को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि क्षेत्र के अन्य किसानों के ट्यूबवेल से भी तांबा केबल वायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रार्थी द्वारा कुछ संदेहियों के फोटोग्राफ भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए।रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बेस्ट के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी दौरान संदेही अमित सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी केदारनाथ सारथी के साथ मिलकर ट्यूबवेल से तांबा केबल वायर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए केबल वायर को अपने साथी समीर सतनामी के साथ ले जाकर जलाया गया, जिससे तांबा अलग किया जा सके तथा बाद में उसे बेच दिया गया।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 5405 तथा नगदी रकम बरामद की गई। इसके बाद आरोपी केदारनाथ सारथी एवं समीर सतनामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। दोनों आरोपियों से भी नगदी रकम बरामद की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम चन्द्रपुर पहुंची, जहां आरोपी दिनेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी का तांबा एवं सिल्वर तार खरीदना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 08 किलो तांबा तार एवं 02 किलो सिल्वर तार, कुल कीमत लगभग 15,000 रुपये बरामद कर जब्त किया गया। चोरी की संपत्ति को बेईमानीपूर्वक प्राप्त करने के कारण उसके विरुद्ध भी धारा 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का खुलासा, मोबाइल, एलसीडी टीवी, इंडक्शन और पंखा चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल खरीदने वाला आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में, लाखों रुपये का सामान बरामद

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?